जालौन में पेट्रोल पंप पर तैनात मैनेजर ने धोखे से निकाल लिए रुपये, मालिक ने दर्ज कराया मामला,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में पेट्रोल टैंक पर कार्यरत मैनेजर द्वारा लगभग पौने तीन लाख रुपये की रकम धोखाधड़ी कर निकाल ली गई है। मांगने पर कुछ दिनों में लौटाने का वादा किया। रुपये न मिलने पर पेट्रोल पंप संचालक ने मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपये निकाल लेने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी ऋषि सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी मां के नाम से लौना रोड पर पेट्रोल पंप स्थापित है। इस पेट्रोल पंप पर करीब ढाई वर्ष से कैंथ गांव निवासी प्रमोद कुमार मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। पंप के आय व्यय का पूरा ब्यौरा मैनेजर के पास ही रहता था। बीती 13 जनवरी को वह पेट्रोल पंप पहुंचे और वहां हिसाब किताब किया। हिसाब किताब में 2,07,788 रुपये का हिसाब कम मिला। जब इसके बारे में मैनेजर से जानकरी की तो उसने उधारी की बात कही। उन्होंने उधारी की लिस्ट तैयार कराई और मैनेजर के सामने ही उनसे फोन पर संपर्क किया। जिस पर सभी लोगों द्वारा बताया गया कि उनकी कोई उधारी नहीं है और उन्होंने पूरा पेमेंट कर दिया है। इसको लेकर जब मैनेजर से बात की तो उसने स्वीकार किया कि रुपये उसने ले लिए हैं। साथ ही उसने लिखकर दिया कि इन रुपयों को वह एक सप्ताह में वापस कर देगा। इसके बाद भी उसने रुपये नहीं दिए बल्कि बराबर बहाने बना रहा है। पेट्रोल टैंक संचालक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चने की खड़ी फसल काटने का आरोप, उलाहना पर झगड़ा

जालौन। गांव कें ही तीन लोग खेत में खड़ी चना की फसल काटकर ले गए। उलाहना देने पर झगड़ा किया। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोरीपुरा निवासी नरेंद्र पाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के ही योगेंद्र, राजेश, धीरेंद्र उससे रंजिश मानते हैं। रंजिश के चलते वह उनकी खेत में खड़ी चना की फसल को काटकर ले गए हैं। इसकी जानकारी होने पर जब उसने उलाहना दिया तो वह झगड़ा करने लगे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105