जालौन के खेल प्रेमियों के लिए खबर : फिर शुरू हो रहा रात्रिकालीन टूर्नामेंट, ट्राफी का हुआ अनावरण

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalsun news today । जालौन नगर में खेल प्रेमियों के लिए दूसरी बार रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन से पूर्व ट्रॉफी अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
नगर में दूसरी बार टी-10 फॉर्मेट में रात्रिकालीन टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में समथर, झांसी, ग्वालियर, भिंड, कानपुर देहात, महोबा और औरैया आदि स्थानों की टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट से पूर्व बराहीं देवी मैदान स्थित आयोजन स्थन पर ट्रॉफी अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने कहा कि क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन खेल संस्कृति को बढ़ावा देगा और अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगा। सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, और वह भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों का समर्थन करते रहेंगे। आयोजक सोनू चौहान ने कहा कि खेल प्रेमियों को बेहतरीन क्रिकेट मुकाबले देखने को मिलेंगे। यह आयोजन युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करेगा और जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करेगा। बताया कि सभी मैच सायं साढ़े छह बजे से खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों के लिए एक शानदार मंच साबित होगा। उन्होंने कहा, आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। खिलाड़ियों को मैदान में सर्वाेत्तम अनुभव देने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उम्मीद है कि यह टूर्नामेंट नगर के खेल इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। ट्रॉफी अनावरण कार्यक्रम में रामेंद्र सिंह सेंगर, यश पटेल, कुंवर सिंह यादव, धर्मेंद्र चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, अभय सिंह राजावत आदि मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105