रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन नगर में मां के तीसरे रूप मां चन्द्रघंटा की पूजा-अर्चना की गयी। इस मौके पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में मां के मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही है। मंदिर में बज रहे मनमोहक देवी गीतों तथा घंटे की आवाज सुनाई देती रही।
शनिवार को चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां के तीसरे स्वरूप मां चन्द्रघंटा की पूजा-अर्चना की गयी। नगर के प्राचीन देवी माता मंदिर छोटी व बड़ी माता मंदिर के साथ, संतोषी माता मंदिर उरई मार्ग, पहाड़पुरा कामाक्षी माता, हुल्की, छटी माता मंदिर समेत नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित माता के मंदिरों में भक्तों की सुबह से ही भीड़ लगी रही। मां के मंदिरों में महिलाओं की भीड़ रही जो हाथ में जल का लोटा, रोली, फूल, फल व मिष्ठान लेकर पहुंची थी। अपरान्ह बाद मंदिर खुलते ही भक्त दीपक लेकर मां की आरती उतारने पहुंची। सुबह सांय मंदिरों में आरती के समय बज रही शंख, झालर, ढोल, नगाड़े की आवाज से आसपास का माहौल मां की भक्तिमय हो गया तथा जयकारे सुनाई देते रहे। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिर में लग रहे जयकारों व बज रहे गीतों से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






