MP News Today । एक बड़ी खबर मध्यप्रदेश के उज्जैन से मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उज्जैन के सांदीपनी वेद विद्या संस्थान में छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा वायरल वीडियो में एक शिक्षक द्वारा डंडे से पिटाई की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उज्जैन के प्रतिष्ठित महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेदविद्या संस्थान में अनुशासन के नाम पर छात्र के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शिक्षक दत्तदास शेवड़े एक छात्र को डंडे से बेरहमी से पीटते नजर आ रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दूसरे के बिस्तर पर सोने जैसी छोटी सी बात पर वार्डन की जिम्मेदारी संभाल रहे शिक्षक ने छात्र पर जमकर छड़ियां बरसाईं, जिससे वह दर्द से चीखता रहा। भारत सरकार के अधीन संचालित इस आवासीय संस्थान में हुई इस हिंसक घटना ने सनसनी फैला दी है, हालांकि प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। शिक्षक द्वारा छात्र को पीटने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105





