रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में चार दिन पूर्व रंगबाजी को लेकर पांच युवकों ने युवक का रास्ता रोककर पिटाई कर दी। घायल युवक ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी थी आरोप है कि सुनवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला भवानीराम निवासी साजिद अंसारी ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उनका बेटा रिहान अंसारी बीती 18 मार्च को रात्रि करीब 10 बजे तकिया चौराहे से घर लौट रहा था। जब वह झंडा चौराहे से पूर्व एक प्राइवेट चिकित्सालय के पास पहुंचा तो रास्ते में पांच युवकों ने मिलकर उसका रास्ता रोक लिया और रंगबाजी दिखाते हुए गाली, गलौज करने लगे। जब गाली देने से रोका तो सभी ने मिलकर लाठी, डंडे व बेल्ट से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि रात में ही उसने इसकी शिकायत पुलिस से की। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई है।
टूटी पुलिया के नीचे गिरकर घायल हुआ युवक,,यह बताई वजह
जालौन। बंगरा मार्ग पर सुढार चौराहे के पास टूटी पड़ी पुलिया राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। रात में यहां दुर्घटना का खतरा बना रहता है। शनिवार की रात एक बाइक सवार पुलिया के नीचे गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को माइनर से निकाला।
जालौन से बंगरा भिंड मार्ग अंतर्राज्यीय मार्ग है। जालौन भिंड मार्ग पर सुढार चौराहे के आगे पेट्रोल पंप के पास एक पुलिया है। हाल ही में जालौन भिंड मार्ग का चौड़ीकरण हुआ है। चौड़ीकरण के दौरान पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया। दोनो ओर पुलिया की बाउंड्री पूरी नहीं बनी है। बांउड्री का निर्माण न होने और संकेतक न होने के कारण रात के अंधेरे में दो पहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। सड़क चौड़ी होने और पुलिया सकरी होने के रात के अंधेरे में समझ में नहीं आती है। शनिवार की रात नदीगांव निवासी अहमद खान, जमील खान और रशीद खान जालौन से वापस अपने घर नदीगांव जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन की रोशनी में उन्हें सड़क सकरी होने और पुलिया न दिखने के कारण बाइक सवार तीनों व्यक्ति सड़क के किनारे खंदक में गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी अजीत शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घायलों को पुलिया से निकलवाया। गम्भीर चोट न होने के कारण बाइक सवार युवक घर चले गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी एसडीएम हेमंत पटेल को दी और लोक निर्माण विभाग से पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है। एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि वह लोक निर्माण विभाग से बात कर पुलिया का निर्माण शीघ्र कराने का प्रयास करेंगे।






