रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करें। महिला उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से लें और उनका तत्काल निस्तारण करें। नवरात्र और रामनवमी पर्व को लेकर सतर्कता रखें। यह निर्देश सीओ ने कोतवाली में अर्दली रूम करते हुए अधीनस्थों को दिए।
सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने जालौन कोतवाली का अर्दली रूम किया। सबसे पहले उन्होंने दस्तावेजों के रख रखाव को देखा और आवश्यक निर्देश दिए। कोतवाली परिसर में सफाई व्यवस्था पर संतुष्ट दिखे। अधीनस्थों से विवेचनाओं के बारे में पूछने पर बाताया गया कि जालौन कोतवाली में 82 विवेचनाएं लंबित हैं। जिस पर सीओ ने लंबित विवेचनाओं को गुण दोष के आधार पर निर्धारित समय सीमा में निस्तारण के निर्देश दिए। ़कहा कि थाने और कोतवाली में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामले आने पर उनका गंभीरता से तत्काल निस्तारण कराएं। आगामी नवरात्र, रामनवमी पर्व को लेकर कहा कि वीट प्रभारी क्षेत्रीय लोगों के साथ संपर्क बनाकर रखें। यदि कोई शांतिभंग की कोशिश करता है तो तत्काल उसके खिलाफ कार्रवाई करें। जेल से छूटे हुए अपराधियों पर भी नजर बनाकर रखें। जो भी वारंटी हैं, उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करें। नवरात्र के पर्व पर मंदिरों के आसपास सतर्कता से ड्यूटी को अंजाम दें। इस मौके पर कोतवाल हरीशंकर चंद, एसएसआई संजय यति, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी अजीत शर्मा, एसआई निसार अहमद, सुरेश कुमार, राजेश वशिष्ठ, शिवम सिंह सेंगर आदि रहे।






