रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी इकाई में धीरज कश्यप बाथम को जिला मंत्री बनाए जाने पर नगरवासियों में खुशी की लहर है। लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है।
धीरज कश्यप बाथम ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजपा युवा मोर्चा से की थी। वर्ष 2002 में उन्होंने आगरा सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उनकी सक्रियता और कार्यकुशलता को देखते हुए वर्ष 2004 में तत्कालीन नगर अध्यक्ष अनिल मित्तल ने उन्हें नगर महामंत्री का दायित्व सौंपा।
राजनीतिक रणनीति और संगठन क्षमता का परिचय देते हुए उन्होंने बसपा के मजबूत गढ़ मोहल्ला हरीपुरा से शिवराम जाटव को सभासद बनवाकर भाजपा को मजबूती दिलाई। जनसमस्याओं को लेकर मुखर रहने वाले बाथम ने बिजली समस्या को लेकर एक बड़ा आंदोलन भी किया, जिसे जालौन की जनता का व्यापक समर्थन मिला।
लंबे राजनीतिक अनुभव के बाद उन्हें पहले जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद हाल ही में घोषित जिला कार्यकारिणी में उन्हें जिला मंत्री का पद सौंपा गया है। इस नियुक्ति पर उन्होंने जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
उनकी नियुक्ति पर नगर अध्यक्ष ओम सिंह राजावत, पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल मित्तल, शिव शंकर प्रजापति, हर्षवर्धन गोस्वामी, रामप्रताप भदौरिया, आशीष बाथम, शिशुपाल कुशवाहा, उपाध्यक्ष दीपु निरंजन, सेक्टर संयोजक सुरेश राठौर, कार्यसमिति सदस्य सत्यम याज्ञिक, स्वयं गोस्वामी सहित अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है।






