ब्यूरो रिपोर्ट

Orai / jalaun news today । जालौन जनपद में बुधवार को संयुक्त पेंशनर कल्याण समिति उत्तर प्रदेश जनपद शाखा जालौन द्वारा ऑल इंडिया स्टेट फेडरेशन नई दिल्ली के आवाहन पर जनपद जालौन कलेक्ट प्रांगण में ज्ञापन देने हेतु पेंशनर्स द्वारा उपस्थित होकर हाथ में फीता बांधकर काला दिवस मनाया तथा केंद्रीय सिविल सेवा पेंशनर वैधता अधिनियम 2025 को वापस लेने का पेंशनर द्वारा विरोध दिवस मनाया और वैधता अधिनियम को फाड़ कर जलाया।
उत्तर प्रदेश प्रादेशिक प्राथमिक सेवानिवृत्ति शिक्षक कल्याण परिषद शाखा जालौन द्वारा चिकित्सा प्रतिपूर्ति दिए जाने का ज्ञापन प्रस्तुत किया। जिसमें पेंशनरों ने कार्यक्रम में भागीदारी कर सफल बनाया। इस दौरान राधारमण गोस्वामी संयोजक, ज्ञानचंद गुप्ता सह संयोजक, शत्रुघ्न सिंह सह संयोजक, भीकम सिंह सह संयोजक, केदारनाथ, अशोक कुमार त्रिपाठी, कृपाल सिंह, दिलीप माहेश्वरी, रमेश चंद, दयाराम वर्मा, दिनेश, राहुल, राम राजा द्विवेदी, माता प्रसाद, रणजीत सिंह, राकेश, काले खान, अलादीन, पन्नालाल, अशर्फीलाल, लाल सिंह बघेल आदि की उपस्थिति में जिलाधिकारी जालौन को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






