रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के बाराहीं देवी मैदान में आयोजित रात्रिकालीन जालौन ट्रॉफी सीजन दो के सेमीफाइनल मुकाबले में मेरठ ने भपेंद्र इलेवन को नौ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।
पहले खेलने उतरी भपेंद्र इलेवन के पहले दो बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। सलामी बल्लेबाज नितिन व विशाल परमार छह-छह रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद आए सद्दाम हुसैन ने पारी को संभाला। उन्होंने 21 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए। शिवम सेंगर 13 रन बनाकर अविजित रहे। सतीश रजक ने तीन रन बनाकर टीम का स्कोर निर्धारित आठ ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 64 रनों पर पहुंचाया। दूसरी पारी में खेलने आए शाइनिंग इंडिया मेरठ के ओपनर बल्लेबाज दानिश चौधरी ने 11 गेंदों में एक चौके और छक्के की मदद से 12 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद आमिर खान ने पारी को संभालने का काम किया। उन्होंने अपनी पारी में कुछ दर्शनीय शॉट लगाए। उनके लगाए एक चौके और तीन छक्कों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। आमिर 23 गेंदों में 34 रन बनाकर अविजित रहे। पोलार्ड ने आठ रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। मैच में मेरठ ने नौ विकेट से भूपेंद को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।






