
Kaushambi news today । उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक बहुत ही दुखद खबर मीडिया के प्रकाश में आई है मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कौशांबी में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी ट्रेलर से टकरा गई बताया जा रहा है कि इस घटना में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिकअप सवार लोग प्रयागराज से मुंडन कराकर वापस लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ है। कौशांबी में हुए इस दुखद घटना के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए आर्थिक मदद की घोषणा की है जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
फतेहपुर के बिंदकी क्षेत्र से गए थे मुंडन कराने
मीडिया रिपोर्ट से मेरी जानकारी के अनुसार फतेहपुर जनपद के जहानाबाद बिंदकी क्षेत्र के रहने वाले लोग एक पिकअप पर सवार होकर प्रयागराज में मुंडन करने के लिए गए थे बताया जा रहा है कि वहां से सभी लोग पिकअप से वापस लौट रहे थे इसी बीच सैनी थाना क्षेत्र के अजुआ मोड़ पर यह दुखद हादसा हो गया जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल है।
सीएम योगी ने व्यक्त की शोक संवेदना







