पेट्रोल डीजल प्रभाव : एसजीपीजीआई में वाहनों पर दिखने लगा असर,वाहन प्रकोष्ठ प्रभारी ने लिखा ये पत्र

SGPGI news today । यूपी के प्रसिद्ध एसजीपीजीआई अस्पताल में भी पेट्रोल डीजल कमी की आंच पहुंच गई है। आज पीजीआई के वाहन प्रकोष्ठ के प्रभारी ने पत्र लिखकर सभी को कहां है कि वाहनों की ईंधन की आपूर्ति सामान्य रूप से नहीं हो रही है जिसके कारण वहां अनुभाग द्वारा वाहनों का संचालन अत्यंत मुश्किल हो रहा है ऐसी स्थिति में उपलब्ध संसाधनों का यथासंभव प्रभारी एवं प्राथमिकता के आधार पर उपयोग किया जाना आवश्यक है।
बता दे आपको पिछले दो दिनों से यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल लेने वाले वाहनों की बहुत लंबी लंबी कतार लगी हुई है। लोगों का कहना है कि ईरान युद्ध का असर हमारे देश पर भी पड़ा है और यहां पर पेट्रोल खत्म ना हो जाए इसी को लेकर वह अपनी गाड़ियों में ईंधन भरवाने के लिए यहां मौजूद है। वहीं सरकार का दावा है कि पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है पेट्रोल डीजल और अन्य ईंधन की कहीं कोई कमी नहीं है आप लोग पैनिक ना हो।

पीजीआई वाहन प्रकोष्ठ के प्रभारी ने लिखा पत्र