जालौन ट्रॉफी : सेमीफाइनल में इन टीमों में भिड़ंत,, इस टीम ने किया फाइनल में प्रवेश

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के बाराहीं देवी मेला मैदान पर आयोजित जालौन ट्रॉफी सीजन दो के सेमीफाइनल मुकाबले में बेतवा ग्रुप यश इलेवन ने बीटू इलेवन को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
पहले खेलने उतरी बीटू इलेवन की टीम के बल्लेबाज राहुल ने 13 गेंदों में 16 रन बनाकर टीम को सधी हुई शुरूआत दी। रोहित ने 15 गेंद में 15 रन बनाए। अंतिम ओवरों में शहबाज ने ताबड़तोड बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 गेंदों में पांच छक्के लगाकर 34 रन बनाए। टूर्नामेंट में एक बल्लेबाज द्वारा लगाए गए यह सर्वाधिक छक्के हैं। दर्शकों ने हर छक्के पर शोर मचाकर बल्लेबाज का स्वागत किया। टीम ने निर्धारित आठ ओवर में चार विकेट खोकर 91 रन बनाए। दूसरी पारी में बेतवा ग्रुप यश इलेवन के सलामी बल्लेबाज अर्जुन चार रनों के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। उनका साथ दे रहे धर्मेंद्र ने कुछ दर्शनीय शॉट लगाए। धर्मेंद्र ने 22 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों की मदद से 41 रनों की शानदार पारी खेली। हर्षित यादव ने 11 गेंदों में एक चौके और चार छक्कों की मदद से 28 रनों की पारी खेली। बल्लेबाज कुमार सत्यम ने आठ रन बनाकर टीम को 7.3 ओवर में ही पांच विकेट से जीत दिला दी। मैच में दीपू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।