रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में संस्कृति आर्य गुरूकुलम द्वारा आयोजित मंत्रौषधि सुवर्णप्राशन कैंप में बच्चों को निशुल्क सुवर्णप्राशन की दवा पिलाई गई।
शनिवार को पुख्य नक्षत्र के मौके पर बैठगंज में वाचस्पति मिश्रा के प्रतिष्ठान पर आयोजित कैंप का शुभारंभ रिटायर्ड सीएमओ डॉ. एमपी सिंह द्वारा किया गया। कैंप में शून्य से 15 वर्ष के लगभग 50 बच्चों को मंत्रौषधि सुवर्णप्राशन की दवा पिलाई गई। वाचस्पति मिश्रा ने बताया कि यह दवा किशोरवय बच्चों के लिए लाभकारी है। इस दवा को पीने से इम्युनिटी बढ़ती है, दिमाग तेज होता है, बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। यादशक्ति और एकाग्रता बढ़ती है। इस मौके पर सिंटू महाराज, विजय कृष्ण, श्यामजी, राहुल, अनुराग तिवारी, केसी पाटकार, शिवम, मोहन बाजपेई आदि मौजूद रहे।






