जालौन के इस मुहल्ले में काफी समय से क्षतिग्रस्त है पुलिया,, लोगों ने की ठीक कराने की मांग,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर के मोहल्ला नारोभास्कर में कालिंद्री टाकीज के सामने मुख्य मार्ग की पुलिया आधे महीने से ज्यादा समय से क्षतिग्रस्त है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के राहगीरों को परेशानी हो रही है। मोहल्ले के लोगों ने पुलिया बनवाने की मांग पालिका प्रशासन से की है।
मोहल्ला नारोभास्कर में कालिंद्री टाकीज के सामने बनी पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल याज्ञिक के घर की ओर जाने वाले रास्ते पर मुड़ते ही पुलिया बनी हुई है। यह पुलिया काफी समय से क्षतिग्रस्त है। इस रास्ते से वाहनों और लोगों का आनाजाना लगा रहता है। इसके आगे ही स्कूल भी संचालित है। मुख्य मार्ग होने के चलते यहां लोगों का आना जाना लगा रहता है। पुलिया का हाल यह है कि पुलिया में सरिया तक निकल आए हैं जो मार्ग से ऊंचे हैं। यहां से निकलने पर सरिया लगने का डर लगा रहता है। रात में यहां से निकलने पर घायल होने का डर बना रहता है। मोहल्ले के दिनेश, जीतू आदि ने क्षतिग्रस्त पुलिया को बनवाने की मांग की है।