रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के बाराहीं देवी मेला मैदान पर आयोजित रात्रिकालीन जालौन ट्रॉफी सीजन दो के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में भांडेर इलेवन ने जालौन राइडर्स को छह रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भांडेर इलेवन के बल्लेबाज राज ने 17 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली। अजय पाठक ने आकर्षक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के और दो चौकों की मदद से 18 गेंदों में 41 रनों की आतिशी पाी खेलकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। राहुल ठाकुर ने 11 गेंदों में 19 रनों का योगदान देकर टीम का स्कोर निर्धारित आठ ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 108 रनों तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे जालौन राइडर्स के सलामी बल्लेबाज अंकित बिना खाता खोले पवेलियनप लौट गए। दूसरे नंबर के बल्लेबाज रिषी ने कुछ दर्शनीय शॉट लगाकर पारी को संभाला। रिषी ने 21 गेंदों में दो चौके और पांच छक्कों की मदद से 41 रनों की पारी खेली। पर्व लांबा और राहुल सोलंकी ने 28 रनों की साझेदारी कर टीम को लक्ष्य के करीब तक पहुंचाया। आशु झांसी और अखिल द्विवेदी जब क्रीज पर आए तो लगा कि वह टीम को जीत दिला देंगे। अंतिम दो गेंदों में टीम को जीत के लिए सात रन चाहिए थे। जिसमें पहली गेंद पर बल्लेबाजों ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आदिल खान अपना विकेट गंवा बैठे और टीम को छह रनों से हार का सामना करना पड़ा। अजय पाठक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
-जालौन। टूर्नामेंट आयोजक सोनू चौहान और धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि टूर्नामेंट में सभी टीमें ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। लेकिन उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बेतवा ग्रुप यश इलेवन, शाइनिंग इंडिया मेरठ और भांडेर इलेवन को फाइनल में स्थान मिला है। ऐसे में सोमवार को एक सुपर सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इन तीन टीमों के बीच टॉस होगा जिसमें टॉस जीतने वाली टीम को सीधा फाइनल खेलने का मौका मिलेगा। फाइनल कीं दूसरी टीम के लिए शेष दो टीमों के बीच सुपर सेमीफाइनल मुकाबला होगा। दोनों ही मुकाबले सोमवार को सायं साढ़े छह बजे से होंगे।






