रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के महाराणा प्रताप साइंस इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मेधावियों को शील्ड व पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने कहा कि बच्चा वर्ष भर मेहनत करता है। इसका सार्थक परिणाम मिलने पर उन्हें खुशी मिलती है। भाजपा जिला महामंत्री धीरज बाथम ने कहा कि जो बच्चे स्थान प्राप्त नहीं कर पाए हैं, वह निराश न हों। बल्कि आगे के लिए लक्ष्य निर्धारित करें और अभी से तैयारी में जुट जाएं। अंजनी दुबे ने कहा कि सफलता निश्चित ही उत्साहवर्धन करने वाली होती है। सभी छात्रों को उनकी मेहनत का परिणाम मिला है।

इस दौरान प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह राजावत ने परीक्षाफल की घोषणा करते हुए बताया कि प्राइमरी वर्ग में श्रृद्धा, जुनियर वर्ग में अंश गुप्ता और सीनियर वर्ग में गौरी गुप्ता ने विद्यालय टॉप किया है। कक्षा पीजी में परी शिवहरे, नर्सरनी में डोली, एक में हिमांशु, दो में श्रृद्धा व आयत मंसूरी, तीन में अमन तोमर, चार में प्रभात व माधव, पांच में कुशल प्रताप व आयत, छह में सुधांशु व आतिफ, सात में दिव्यांशु व अनन्या पाल, आठ में अंश गुप्ता व राधिका, नौ में रूस्तम सिंह भदौरिया व गौरी गुप्ता, कक्षा 11 में आशिता राठौर ने बाजी मार है। सभी मेधावियों को प्रबंधक मंगल सिंह चौहान ने शील्ड व पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर धीरज गुंप्ता, मानसिंह चौहान, राजेश प्रजापति, केके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।






