रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के अलग अलन मामलों में पत्नी व बेटी के साथ मारपीट करने में आरोपी एवं मोहल्ले के लोगों के साथ झगड़ा कर रहे युवक के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद निवासी गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति कृष्ण कुमार आदि दिन परिवार में झगड़ा करते रहते हैं। जिससे घर का माहौल खराब हो रहा है। आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह पति ने गाली, गलौज करते हुए पिटाई कर दी। जब बेटी ने बचाने की कोशिश की तो उसकी भी पिटाई कर दी। उधर, कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी मोहम्मद तौफीक मोहल्ले के लोगों के साथ झगड़ा कर रहा था। जिसकी सूचना मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को दे दी। मौकें पर पहुँची पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
रंजिश के चलते झगड़ा,पुलिस ने की कार्यवाही
जालौन। रंजिश के चलते युवक द्वारा बेटी के साथ झगड़े पर आमादा होने की शिकायत पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलकपुरा निवासी रामू ने पुलिस को बताया कि उनके गांव का ही युवक कुलदीप उसके परिवार से रंजिश मानता है। रंजिश के चलते अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद करता रहता है। पिता ने आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह बेटी घर का काम कर रही थी। तभी कुलदीप वहां आया और बेटी के साथ विवाद करने लगा। जब बेटी ने विवाद करने से मना किया तो झगड़े पर आमादा हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।
रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर भिड़े दो पक्ष
जालौन। रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर मौके पर पहुचंी पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगतपुरा बुजुर्ग में एक पक्ष के बबलू एवं दूसरे पक्ष के अनुज के बीच मंगलवार की सुबह रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। गाली, गलौज से शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। मोहल्ले के लोगों ने समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों ही पक्ष नहीं माने। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।






