रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन ब्लॉक क्षेत्र के कन्या प्राथमिक विद्यालय औरखी में स्कूल चलो अभियान को उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाकर सजाया गया और बच्चों का फूल-माला, टीका और चंदन लगाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मध्यान्ह भोजन में बच्चों के लिए विशेष प्रकार का भोजन तैयार कराया गया, जिससे बच्चों में उत्साह देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधान प्रतिनिधि रामबाबू समेत ग्रामीणों और अभिभवकों को आमंत्रित किया गया। जी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जिनकी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के बाद विद्यालय द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली भी निकाली गई। जिसमें अभिभावकों को विद्यालय में बच्चों के प्रवेश के लिए जागरूक किया गया। अंत में बच्चों को रिजल्ट भी वितरित किए गए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक शिवशक्ति सिंह चैनू, शिक्षक अलका पाल, सोनम दौदेरिया, अनीता तिवारी, अजय कुमार, बबली और साधना आदि मौजूद रहे।






