रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन कोतवाली में आए पारिवारिक विवाद के मामले में पति ने अपनी पत्नी पर स्वयं परिजनों के साथ अभद्र की शिकायत की थी। मिशन शक्ति टीम ने दोनों के बीच सुलह समझौता कराकर परिवार को बिखरने से बचा लिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी हसीन अख्तर ने अपनी पत्नी सानिया के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने एवं परिजनों के साथ गाली, गलौज करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायती पत्र दिया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति टीम के प्रभारी संजय यति, महिला चौकी प्रभारी मधु देवी एवं महिला हेल्प डेस्क से दीपिका ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया। वार्ता करने पर पता चला कि उनकी शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। पिछले तीन वर्षों से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। इस दौरान पत्नी द्वारा पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा भी दायर किया गया था, जिसे बाद में साक्ष्य के अभाव में निरस्त कर दिया गया। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाया-बुझाया। कोतवाली स्तर के साथ ही शिकायतकर्ता के भाई ने भी दोनों के बीच सुलह कराने में सहयोग किया। सुलह समझौते के बाद दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद भुलाकर फिर से पति-पत्नी के रूप में साथ रहने का निर्णय लिया। इस पहल से एक बिखरता परिवार फिर से जुड़ गया।






