जालौन क्षेत्र में हुई बेमौसम बारिश और गिरे ओले,,किसानों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन, लगाई ये गुहार

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में आंधी, पानी और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा दिलाने की मांग करतूे हुए सामाजिक न्याय एवं किसान मंच ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
सामाजिक न्याय एवं किसान मंच के तत्वावधान में किसान ओमप्रकाश साहू, संदीप राठौर, इकबाल बहादुर, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार, संतोष सिंह, विपिन कुमार, रामशंकर, जोधराज, सुखलाल आदि ने एसडीएम हेमंत पटेल को ज्ञापन सौंपकर बताया कि मंगलवार की रात जालौन नगर व क्षेत्र में ओलावृष्टि और आंधी के साथ जमकर बारिश हुई है। इससे पूर्व भी ओलावृष्टि और बारिश हो चुकी है। बारिश, ओलावृष्टि और आंधी के चलते किसानों के खेतों में खड़ी गेंहू, चना आदि की फसलों को नुकसान पहुंचा है। इससे पूर्व अक्टूबर माह में हुई बारिश के चलते किसानों की फसल खराब हुई थी। लगातार दैवीय आपदा के चलते हुए नुकसान ने किसानों की कमर तोड़ दी है। छोटी जोत के किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। जिन्हें तुरंत आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि किसानों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराया जाए और किसानों को हुए नुकसान का सम्मानजनक मुआवजा दिलाया जाए। ताकि किसान अपना भरएा पोषण कर सकें।