रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के मैस्कॉट पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव और रिजल्ट कार्ड का वितरण कार्यक्रम स्थानीय गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ।
रिजल्ट वितरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नौशाद अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ सपा नेता दीपू त्रिपाठी, एसआई निसार अहमद, डॉ. सोमेंद्र श्रीवास्तव एवं गजेंद्र सिंह बघेल रहे। रिजल्ट वितरण की घोषण प्रधानाध्यापक विनोद प्रजापति ने की। जिसमें कक्षा आठ में रेनू, सानिया, शिफा, कक्षा सात में इशिका, आर्यन, पलक, कक्षा छह में अयान, ईसुब, अभय, कक्षा पांच में सामे राजा, निखिल, अभिषेक, कक्षा चार में अनुष्का, स्मृति व नैतिक, कक्षा तीन में आर्यन, शुभ हर्ष, कक्षा दो में अनमोल, अन्वी, डोली, कक्षा एक में सागर, मधु, आयशा कक्षा यूकेजी में आर्यन, अनस, प्रियल, कक्षा एलकेजी में अथर्व कोष्ठा,सान्वीख् अदनान, कक्षा पीजी में इशिता, विक्रम, व आसिम अंसारी क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहे। अध्यक्ष डॉ. एसके कोष्ठा और संचालक औसाफ अंसारी ने कहा कि सभी बच्चों को उनकी मेहनत का परिणाम मिला है। सभी बच्चे इसी तरह आगे भी मेहनत करते रहें। मुख्य अतिथि ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इससे पूर्व अनन्या, अंजलि, पलक, इशिका ने सरस्वती वंदना एवं सानिया मंसूरी, रेनू द्विवेदी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अनस अंसारी ने भारत देश के शान की गरिमामयी प्रस्तुति दी और आयशा ने देश और परिवार के लिए माता-पिता के महत्व पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में राजस्थानी मल्हारी डांस, कव्वाली, नारी शक्ति से संबंधित कार्यक्रमों ने खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहीं हेमबाला और महिमा देवी को गरीब बच्चों, विधवाओं, एवं दिव्यांगजनों की निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित किया गया। संचालन हमजा ने किया। इस मौके पर रवि, कौशल, महाराज, रोशनी, कल्पना, अंशिका , आकांक्षा, दीप्ति तिवारी, निकिता, नगमा, दीप्ति जाटव आदि मौजूद रहे।






