रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में रामलीला मैदान के सामने बिजली की बंच केबल के पेड़ों से टकराने के चलते पेड़ की टहनी में आग लग लगने से अफरा तफरी मच गई। मौजूद दुकानदारों ने आग लगने की सूचना बिजली निगम को दी। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने काम शुरू किया।
नगर में सब्जी मंडी रोड से पानी की टंकी वाले रोड पर रामलीला मैदान स्थित है। रामलीला मैदान के सामने सड़क किनारे दो पेड़ लगे हुए हैं। इन पेड़ों से होकर बंच केबिल निकली है। बंच केबिल के पेड़ों की टहनियों से टकराने से टहनियों की रगड़ से बंच केबिल के तार काफी समय से पेड़ से टकरा रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे बंच केबिल से निकली चिंगारी से पेड़ की टहनी में आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बिजली निगम को दी। इसके बाद फीडर बंद करके बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पेड़ की जली हुई टहनी को काटकर अलग कर दिया गया और बंच केबिल को दुरूस्त करने का काम शुरू कर दिया। इस दौरान लगभग चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहने से दुकानदार परेशान हुए। जेई नवीन कंजौलिया ने बताया कि केबिल को दुरूस्त कराकर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






