रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में एचपी गैस की होम डिलीवरी न होने से उपभोक्ता परेशान हैं। परेशान उपभोक्ताओं ने होम डिलीवरी की सुविधा शुरू कराने की मांग की है।
नगर में गैस की आपूर्ति के लिए जालौन इंडेन गैस सर्विस और ग्रामीण क्षेत्र की चौहान इंडेन गैस सर्विस संचालित हैं। इसके अलावा एचपी गैस के उपभोक्ताओं के लिए उरई से गाड़ी है। इन एजेंसी के माध्यम से नगर के उपभोक्ताओं को रसाई गैस की आपूर्ति की जाती है। लेकिन एचपी गैस के उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सुविधा नहीं दी जा रही है। कनेक्शनधारक अफशाफ, जमील, उमेश, विक्रम आदि ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि एचपी गैस की गाड़ी नगर में आती तो है लेकिन एक तो गाड़ी में सिलिंडर कम आते हैं तो सभी उपभोक्ताओं को यह सिलिंडर नहीं मिल पाते हैं। दूसरा गाड़ी से होम डिलीवरी की सुविधा नहीं दी जाती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को गाड़ी के इंतजार में घंटों धूप में खड़ा रहना पड़ता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के लिए होम डिलीवरी की सुविधा शुरू कराई जाए ताकि कनेक्शनधारकों को परेशान न होना पड़े।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






