जालौन मंडी से फोन कर किसान ने की एसडीएम से ये शिकायत,, जांच को तुरंत मौके पर पहुंचे एसडीएम

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर की नवीन गल्ला मंडी में एक किसान द्वारा एसडीएम हेमंत पटेल को मोबाइल पर सूचना दी गई कि क्रय केंद्र पर पल्लेदार द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अतिरिक्त 100 रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम हेमन्त पटेल तत्काल मौके पर पहुंचे।
एसडीएम ने जांच के दौरान पाया कि आरोपी पल्लेदार राजेंद्र कुमार तुलाई के बाद जो अनाज नीचे गिर जाता है उसकी सफाई का कार्य करता है। उसका पल्लेदारी या ठेकेदारी से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं मिला। इसके बावजूद उसके द्वारा अतिरिक्त धन की मांग की गई। जिसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने क्रय केंद्र प्रभारी एवं ठेकेदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि ऐसे बिचौलियों से दूरी बनाए रखें और उन्हें केन्द्र के आसपास भी न भटकने दिया जाए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105