भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा का वार्षिक चुनाव सम्पन्न,, ये बने अध्यक्ष

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा का वार्षिक चुनाव बजाज एजेंसी पर संपन्न हुआ। जिसमें गल्ला व्यापारी अनंत गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया।
भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष लखन लाल चंदैया के निर्देश पर भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा की जालौन इकाई की कार्यकारिणी के निर्वाचन में गल्ला व्यवसाई अनंत गुप्ता को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया। सचिव पद पर अनुरुद्ध विश्नोई नीटू को चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर राजकुमार सोनी एवं सह कोषाध्यक्ष जसवंत सिंह तोमर को चुना गया। संयुक्त सचिव के पद पर मंगल सिंह चौहान व मनोज बाथम को चुना गया। महिला संयोजिका की जिम्मेदारी ऊषा गुप्ता को दी गई। इस मौके पर अरविंद श्रीवास्तव सन्तोष पोरवाल, महेश बिलैया, प्रेम कुमार गुप्ता कल्लू बजाज, सुनील गुप्ता, अश्विनी द्विवेदी, सचिन पुरवार। कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार अग्रवाल ने किया। चुने गए पदाधिकारियों ने परिषद की रीत नीति के अनुसार कार्य करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष अनंत गुप्ता ने कहा कि संकल्प, सहयोग, सेवा, संस्कार, समर्पण द्वारा स्वस्थ, समर्थ, संस्कारित भारत के संकल्प को चरितार्थ करने के लिए सभी के साथ समन्वय से कार्य करेंगे।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105