रिपोर्ट बबलू सेंगर

लखनऊ की सबसे पुरानी और सर्वाधिक परिणाम देने वाली सिविल सर्विसेज की कोचिंग
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर कोतवाली परिसर में शांतिसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कोई नई परंपरा शुरू न करने के लिए कहा गया।
आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में नगर में व ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। डॉ. अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराने के लिए कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जानकारी करने पर बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र में 23 स्थानों पर अंबेडकर प्रतिमाएं स्थापित हैं। यहां अंबेडकर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने कहा कि डॉ. अंबेडकरजी की जयंती पर जहां जिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है वहां उनका आयोजन होता रहेगा। लेकिन कोई नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। भदवां निवासी प्रकाशचंद्र पांडे ने कहा की गांव में वर्ष 1995 सें लगातार जुलूस निकालते हैं। उन्होंने प्रशासन से इसमें सहयोग की अपील की। जब उसने पूछा गया क्या पहले कभी जुलूस के लिए परमीशन ली है, तो उन्होंने इंकार किया। शहजादपुरा निवासी सुरजीत दोहरे ने बताया की उनके गांव के कुछ अराजक तत्व उत्पात करते हैं। उनकी गतिविधियां माहौल खराब करने वाली होती हैं। जिस पर सीओ ने कहा इस बार कोई उत्पात नहीं होने पाएगा। अगर कोई भी माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। एसडीएम हेमंत पटेल ने जयंती को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। इस मौके पर कोतवाली हरिशंकर चंद, एसएसआई संजय यति, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, महिला चौकी प्रभारी मधु देवी, एसआई निसार अहमद, राजेश वशिष्ठ आदि रहे।






