ब्यूरो रिपोर्ट

कालपी (जालौन)। हाईटेंशन लाईन से निकली चिंगारी से महेवा ब्लॉक क्षेत्र के मौजा पिपरौंधा में गेहूं के खेतांे में आग लग गयी। ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया तब तक चार किसानों की लगभग 40 बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी।
गर्मी की शुरुआत के साथ आग की घटनाओं में इजाफा हो गया है हालांकि इस वर्ष अभी किसी की ज्यादा क्षति नही हुई थी लेकिन मंगलवार को महेवा ब्लॉक क्षेत्र के मौजा पिपरौंधा मे खेतों से गुजरी हाईटेंशन लाईन से चिन्गारी निकलकर खेत में खड़ी गेहूं की फसल मे गिर गई थी जिसके बिकराल रूप धारण करने पर आसपास मौजूद किसानों को जानकारी हो सकी थी किसान लालू सिंह के मुताबिक खेत से धुंआ और लपटों को उठता देख उन्होंने मामले की जानकारी अग्निशमन विभाग तथा प्रशासन को दी थी और ग्रामीण खुद ही आग को फैलने से रोकने की कवायद मे लगे थे जिसके चलते उन्होंने खडी फसल की ट्रेक्टर से जुताई शुरू कर दी थी लेकिन अग्निशमन विभाग जब तक मौके पर पहुंचता तब तक किसान तेज सिंह, गजेंद्र सिंह, पिंटू सिंह तथा लालू सिंह के खेतो मे आग भडक चुकी थी और जब तक अग्निशमन विभाग आग पर काबू पाता तब तक लगभग 40 बीघा गेहूं की फसल खाक हो चुकी थी। उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार अग्निकांड की सूचना मिली है राजस्व निरीक्षक तथा क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा गया है जल्द ही प्रभावित किसानों को उचित राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी।






