जालौन मंडी परिसर के खंभों से हटाई गई स्ट्रीट लाइटें,,लोगों ने की थी यह शिकायत

रिपोर्ट बबलू सेंगर

लखनऊ की सबसे पुरानी और सर्वाधिक परिणाम देने वाली सिविल सर्विसेज की कोचिंग

Jalaun news today । जालौन के फल व सब्जी मंडी में कीचड़, गंदगी और खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या को लेकर व्यापारी ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।
व्यापारी अशफाक राईन ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि वर्तमान समय में मंडी परिसर में बारिश के चलते कीचड़, गंदगी और जलभराव के कारण किसानों व व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में आने-जाने वाले लोगों को मजबूरी में कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे फिसलकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है। मंडी में दूर-दराज से किसान अपनी उपज लेकर आते हैं, लेकिन अव्यवस्थाओं के कारण उन्हें दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। व्यापारियों को भी कारोबार करने में परेशानी हो रही है। साथ ही बताया कि मंडी परिसर में लगी अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी हैं। आरोप लगाया कि जब इस बारे में जानकारी की तो पता चला कि ठेकेदार इन्हें ठीक करने के लिए ले गया था, लेकिन करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अब तक लाइटें दोबारा नहीं लगाई गई हैं। इसके चलते रात के समय मंडी परिसर में अंधेरा छाया रहता है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने डीएम से मांग करते हुए कहा कि मंडी परिसर की सफाई कराकर कीचड़ व गंदगी हटवाई जाए। साथ ही सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द ठीक कराकर पुनः स्थापित कराया जाए।