रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में चार शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका है।
एसडीएम हेमंत पटेल और सीओ शैलेंद्र बाजपेई की उपस्थिति में कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस में कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम नाहिली निवासी कमलेश कुमारी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होेंने गांव में ही एक प्लॉट खरीदा था। प्लॉट खरीदने के बाद उन्होंने प्लॉट में जितनी जगह खरीदी थी अब प्लॉट विक्रेता उन्हें उतनी जमीन नहीं दे रहा है। इससे पूर्व भी वह समाधान दिवस में शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके अलावा अतिक्रमण और राजस्व से संबंधित भी शिकायतें दर्ज की गईं। लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका है। एसडीएम ने शिकायतों को संबंधित अधिकारियेां को सौंपकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं। इस मौके पर कोतवाल हरिशंकर चंद, एसएसआई संजय यति, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी समेत लेखपाल मौजूद रहे।






