रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के बगरा मार्ग पर सुढ़ार सालाबाद के आगे शंभू धाम के पास तेज रफ्तार कार के चालक को झपकी आने से कार पेड़ से टकरा गई हादसे घायल मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही बेटे की मौत हो गई।
कोतवाली माधौग़ढ़ निवासी व्यापारी नीरज गुप्ता (44) पुत्र संतराम रविवार की दोपहर उरई की ओर से कार लेकर अपनी मां संतोषी देवी (65) के साथ माधौगढ़ जा रहे थे। बंगरा मार्ग पर जब उनकी कार सुढ़ार सालाबाद से आगे शंभू धाम के पास पहुंची तभी कार चला रहे नीरज को अचानक से झपकी आ गई। चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सडक किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ का एक हिस्सा टूट गया और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया साथ ही कार के दोनों एयरबैग खुल गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना यूपी 112 को दी। सूचना मिलते ही छिरिया मलकपुरा चौकी पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस से मां बेटे को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च संस्थान रेफर कद दिया। लेकिन रास्ते में ही व्यापारी नीरज गुप्ता की मौत हो गई। व्यापारी की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।
ई रिक्शा से टकराकर घायल हुआ बाइक सवार
जालौन। ई रिक्शे पर बांस के टट्टर लादकर जा रहे ई रिक्शा का संतुलन तेज हवा के चलते बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से बगल से निकल रहे बाइक सवार ई रिक्शा से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराय गया है।
क्षेत्रीय ग्राम छानी अहीर निवासी माता प्रसाद (42) अपने बेटे विवेक (17) के साथ किसी काम के चलते जालौन बाजार में आए थे। इसी दौरान तहसील रोड पर एक ई रिक्शा टट्टर लादकर निकल रहा था। अचानक तेज हवा से ई रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर तिरछा हो गया। उसी समय बगल से बाइक लेकर निकल रहे माता प्रसाद की बाइक ई रिक्शा से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।






