स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में लोगों ने सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । एक ओर सरकार उपभोक्ता की अनुभूति के बगैर स्मार्ट प्री पेड मीटर नहीं लगाए जाने की घोषणा कर रही है तो दूसरी ओर बिजली निगम स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवा रहा है आरोप लग रहे हैं कि जबरन लगाए जा रहे मीटरों पर रोक लगवाने व लम्बे समय से बंद साइट को चालू कराने की मांग को लेकर सभासद के नेतृत्व में नगर के लोगों ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन मांग पत्र नायब तहसीलदार तारा शुक्ला को सौंपा है।
नगर के वार्ड संख्या आठ मोहल्ला शाहगंज, तोपखाना, खटीकान से सभासद रीना देवी के नेतृत्व में बिजली उपभोक्ताअ गोल्डी अवस्थी, अशफाक राईन, नफीस खान, सूरज प्रजापति, रहीसा बेगम, सकीरा, आयशा, अनीशा, फातमाने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री भारत सरकार, नई दिल्ली को संबोधित मांग पत्र नायब तहसीलदार तारा शुक्ला को सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जनपद में कई जगह बिजली निगम द्वारा बिना उपभोक्ता की सहमति एवं अनुमति के घर-घर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं। जबकि द्वारा सदन में यह कहा गया है कि किसी भी उपभोक्ता के घर जबरन स्मार्ट या प्रीपेड मीटर नहीं लगाया जाएगा। इसके बावजूद विभाग द्वारा जनता की इच्छा के विरुघ्द्ध यह कार्य किया गया है, जिससे आम जनता विशेषकर गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के लोग अत्यंत परेशान और दुखी हैं। प्रीपेड मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को अधिक बिल आने की शिकायतें मिल रही है, जिसके कारण लोग बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। जानकारी मिली है कि सबंधित बेवसाइट भी लंबे समय से बंद चल रही है, जिसके कारण उपभोक्ता अपने कनेक्शन को पोस्टपेड में परिवर्तित कराने की प्रक्रिया भी पूरी नहीं कर पा रहे हैं। गर्मी के मौसम में बिजली कट जाने के कारण बच्चों व बुजर्गों को परेशानी हो रही है। जनहित में जबरन लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटर की प्रक्रिया को तत्काल रूकवाया जाने एवं उपभोक्ताओं को पोस्टपेड मीटर का विकल्प उपलब्ध कराने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई।