रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन सीएचसी में ट्रॉमा सेंटर के लिए प्रपोजल तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। यह बात महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. रंजना दुबे ने मंगलवार को सीएचसी के निरीक्षण के दौरान कही। कहा कि अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की जाएगी और हेल्थ एटीएम मशीन को भी सही कराया जाएगा।
महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. रंजना खरे मंगलवार को सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं के निरीक्षण के लिए पहुंची। जहां उन्होंने अस्पताल में जनरल वार्ड, इमरजेंसी कक्ष, ओटी, लेबर रूम आदि का निरीक्षण किया। जिसमें व्यवस्थाओं से वह संतुष्ट दिखीं। इस दौरान उन्होंने मरीजों से भी जानकारी ली। सीएचसी में एक्सरे मशीन तो है लेकिन रेडियोलॉजिस्ट न होने की बात पर उन्होंने कहा कि वह जल्द ही रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती का प्रयास करेंगी। वहीं, हेल्थ एटीएम खराब होने की बात पर उन्होंने बताया कि इसको भी सही कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएचसी को रेफर सेंटर न बनाया जाए। मरीजा की स्थिति की गंभीरता को देखकर ही उसे रेफर किया जाए। हड्डी रोेग विशेषज्ञ की बात पर उन्होंने कहा कि सीएचसी में ट्रॉमा सेंटर बनाए जाने का प्रपोजल तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। ताकि मरीजों को इसका लाभ मिल सके। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. अरविंद भूषण, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कपिल गुप्ता, डॉ. विनोद राजपूत आदि रहे।






