पत्नी ने की पुलिस से पति की शिकायत, यह आरोप

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में घरेलू कामकाज को लेकर पति द्वारा पत्नी की पिटाई करने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर कुदारी निवासी कीर्ति देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति लीलाधर घरेलू कामकाज को लेकर अक्सर विवाद करते रहते हैं। कई बार परिवार के लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मान नहीं रहे हैं। आरोप लगाया कि बुधवार की सुबह वह विवाद करने लगे। जब उसने विवाद करने से रोका तो गाली, गलौज करते हुए पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।

दुकानदार ने लगाया ग्राहक पर पैसे न देने का आरोप

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में दुकान से उधार सामान लेने के बाद ग्राहक से रुपये मांगने पर ग्राहक व दुकानदार के बीच हाथापाई हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दमां निवासी नेमकुमार गांव में ही छोटी दुकान किए हैं। गांव का ही दीनबंधु उससे उधार सामान लेता रहा। आरोप है कि जब दुकानदार ने दूसरे पक्ष से उधार के रुपये मांगे तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। गाली, गलौज से शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।