जालौन क्षेत्र के इस प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को वितरित की गई कॉपी,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा में गुरुवार को एक सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 60 विद्यार्थियों को 4-4 कॉपियां वितरित की गईं। इस अवसर पर सुशील बाजपेयी, डॉ. वेद प्रकाश शर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार बाजपेयी, विवेकानंद इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य देवेंद्र ,अभिषेक गोस्वामी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की स्वच्छता, रखरखाव और अनुशासन को देखकर सभी अतिथि आश्चर्यचकित रह गए। विद्यालय का भवन, फर्श और शौचालय अत्यंत सुसज्जित एवं साफ-सुथरे पाए गए, जो किसी पांच सितारा निजी विद्यालय की तरह प्रतीत हो रहे थे। विद्यालय की दीवारों पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, खिलाड़ियों, महापुरुषों तथा देश के विभिन्न राज्यों के चित्र बनाए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को हर ओर से सीखने का अवसर मिलता है।उल्लेखनीय है कि विद्यालय में उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए यहां के शिक्षक एवं छत्रसाल शाखा के सदस्य विपिन उपाध्याय को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को उनके रिजल्ट कार्ड और पुरस्कार भी वितरित किए गए ।