23 अप्रैल को भाकपा कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन,, प्रवक्ता ने बताई यह बात

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । भाकपा ने जनहित की मांगों को लेकर किए जाने वाले जनआंदोलनों को कुचलने का आरोप लगाया है। पार्टी कार्यकर्ता 23 अप्रैल को इसको लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला प्रवक्ता कमलेश कुमार ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार दमनकारी नीतियों को अपना रही है। जनता की जायज मांगों को लेकर होने वाले शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शनों को दबाया जा रहा है। जबकि सांप्रदायिक जुलूस और प्रदर्शनों को अनुमति दे दी जाती है। नोएडा में मजदूरों की वेतन वृद्धि और श्रम कानूनों को लागू करने की मांगों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलनों का दमन किया गया है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर पार्टी की ओर से एक ज्ञापन 23 अप्रैल को डीएम के माध्यम राज्यपाल को भेजा जाएगा ताकि प्रदेश सरकार की इस दमनकारी नीति को बंद कराया जा सके।