जालौन में बच्चों को वितरित की गयी कॉपी व पेंसिल,,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा के पदाधिकारियों ने कम्पोजिट विद्यालय तोपखाना में बच्चों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें निशुलक कॉपियां व पेंसिल वितरित की। कॉपी व पेंसिल पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा के अध्यक्ष सुशील बाजपेयी, डॉ. वेद प्रकाश शर्मा, दीपक श्रीवास्तव, अशोक कुमार गुप्ता, डॉ. ब्रजेंद्र दुबे, राजीव महेश्वरी, धर्मेंद्र मिश्रा आदि कंपोजिट विद्यालय तोपखाना में पहुंचे। जहां उन्होंने विद्यालय में उपस्थित बच्चों को हिंदी, अंगेजी और गणित विषय की चार कॉपियां निशुल्क वितरित कीं। भारत विकास परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें सम्मानित करना गर्व का विषय है। आगे चलकर इन्हीं बच्चों के हाथों में देश का भविष्य होगा। इसलिए उन्हें ऐसा वातावरण दें कि वह देश के विकास में सकारात्मक योगदान दे सकें। भारत विकास परिषद उन्हें कॉपियां और पेंसिल उपलब्ध कराकर एक छोटा सा योगदान कर रही है। इस दौरान बच्चों को माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया और विद्यालय में पढ़ने वाले 70 छात्रों को निशुल्क कॉपी और पेंसिल दी गईं। निशुल्क कॉपियां और पेंसिल पाकर विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर शैलेंद्र चंसोलिया, अभिषेक गोस्वामी, पवन प्रजापति, हिमांशु पुरवार, देवी चरण प्रजापति, कल्पना बाजपेयी, सुनीता शर्मा, युव बजाज आदि रहे।