रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन जनपद में एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन ने कृषि आदान व्यापारियों की परेशानी को लेकर 27 अप्रैल को देशव्यापी बंद का आवाहन किया है।
एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने प्रेसवार्ता के माध्यम से बताया कृषि संबंधी व्यापार करने वाले व्यापारी इस समय परेशान चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को कृषि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर देशव्यापी बंद का आवाहन किया गया है। ताकि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की मांग है कि खाद पर टैगिंग बंद हो। रिटेल गोदाम तक माल को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पहुंचाया जाए। डीलर मार्जिन कम से कम आठ प्रतिशत हो। जिन कंपनियों सेंपल फेल हों उन कंपनियों पर कार्रवाई की जाए। बीज का साथी पोर्टल कंपनियों तक सीमित हो। बताया कि जब व्यापारी मजबूत होगा तो किसान भी समृद्ध होगा। उन्होंने जनपद के सभी व्यापारियों से इस देशव्यापी बंद को समर्थन देने की अपील की है।






