
Bulandshahar news Today । उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद से रविवार की सुबह एक बहुत ही दुखद और सनसनीखेज वारदात मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान लगाए गए मुंह पर केक से दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि इस पर एक पक्ष ने वहां गोलियां चला दी जिससे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और दो को हिरासत में लेकर अन्य की तलाश करना शुरू कर दिया है।
जिम में हो रही थी बर्थडे पार्टी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को आरोपी जीतू सैनी का जन्मदिन था, जो पूर्व बसपा नगर अध्यक्ष रह चुका है। उसने जिम में अपने दोस्तों के लिए पार्टी रखी थी। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान बीजेपी सभासद संजय सैनी के चचेरे भाई ने मजाक में जीतू के चेहरे पर केक लगा दिया। इसी बात से आरोपी आगबबूला हो गया और कहासुनी शुरू हो गई विवाद इतना बढ़ा कि जीतू ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. गोली लगने से भाजपा सभासद के छोटे भाई मनीष सैनी (30), भतीजे आकाश सैनी (19) और चचेरे भाई अमरदीप सैनी (32) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सबूत मिटाने के लिए जिम में लगा सीसीटीवी का डीवीआर (DVR) भी अपने साथ उखाड़ कर ले गए और फरार हो गए. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपितों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं.
एसपी देहात ने मीडिया से कही यह बात
इस सनसनीखेज वारदात के सम्बंध में बुलन्दशहर के एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि खुर्जा पुलिस को तीन लोगों को गोली लगने की सूचना मिली थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. मामले की गंभीरता को देखते हुए कई पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं, उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल दो लोगो की गिरफ्तारी की जा चुकी है और दो को हिरासत में लेकर पूँछतांछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं जो लगातार प्रयास कर रही हैं।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






