जालौन में विद्यालयों के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित,,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मेधावियों को फूल मलाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मनित किया गया।
क्षेत्रीय ग्राम ईंगुई स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय की छात्रा साक्षी ने हाईस्कूल की परीक्षा में 90 फीसदी अंक लाकर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। 89.8 प्रतिशत अंकों के साथ निशा दूसरे स्थान पर रहीं। 86 फीसदी अंकों के साथ अनस तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा सोनाक्षी पटेल, ओमजी, कृष्णा गिरी व श्रेया ने 85 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट में आफरीन 78 फीसदी अंकों के साथ कक्षा में पहले स्थान पर रहीं। माधव सिंह, शिवि राजावत, आदित्य कुमार व पुष्पेंद्र सिंह ने भी 75 फीसदी से अधिक पाकर परिजनों का मान बढ़ाया। सोमवार को विद्यालय परिसर में सभी मेधावियों को फूल मालाएं पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। प्रबंधक जयदीप सिंह ने कहा सभी मेधावियों ने कड़ी मेहनत की है। अंकों के रूप में उनका परिणाम मिला है। आगे भी बच्चे इसी तरह मेहनत करते रहें। प्रधानाचार्य अनिल कुमार याज्ञिक ने कहा कि छात्रों को उनकी मेहनत का परिणाम मिला है। जीवन में परीक्षाएं आती रहेंगी आप सब इसी तरह उनमें पास होकर निकलें। शिक्षकों ने छात्रों के उज्ज्वलन भविष्य की कामना की। इस मौके पर दिनेश सिंह चौहान, राजेश सिंह आदि रहे।

इस कॉलेज में भी हुआ मेधावी छात्रों का सम्मान


जालौन। पंडित लक्ष्मण प्रसाद पचौरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मेधावियों को फूल मलाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मनित किया गया।
विद्यालय के छात्र यशवर्धन पचौरी ने हाईस्कूल की परीक्षा में 90 फीसदी अंक लाकर कक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया। 86 प्रतिशत अंकों के साथ काव्या दूसरे स्थान पर रहीं। यशवेंद्र वर्मा 85 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा साक्षी पाठक ने 82 फीसदी अंक हासिल किए। वहीं धर्मेंद्र, हर्षराज, अनुष्मा, निशि ने 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। निखिल, हर्षित, अदिति, कशिश, मोना रिहान, फैजान ने भी 65 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर परिजनों का मान बढ़ाया। सोमवार को विद्यालय परिसर में सभी मेधावियों को फूल मालाएं पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। प्रबंधक योगेश पचौरी ने कहा सभी मेधावियों ने कड़ी मेहनत की है, जिसका परिणाम यह रिजल्ट दिखाता है। आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहें। अध्यक्ष शुभा शर्मा ने कहा कि छात्रों को उनकी मेहनत का परिणाम मिला है। जीवन में परीक्षाएं आती रहेंगी आप सब इसी तरह उनमें पास होकर निकलें। शिक्षकों ने छात्रों के उज्ज्वलन भविष्य की कामना की।