फिल्मी दुनियां से आई ए दुःखद खबर : नही रहे अभिनेता भरत कपूर

फ़िल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Bharat kapoor no more । फ़िल्म इंडस्ट्री से सोमवार को एक बहुत दुःखद खबर मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता भरत कपूर का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर उन्होंने कार्डियक अरेस्ट के कारण उन्होंने आखिरी सांस ली।
बता दें आपको 80 के दशक के बाद फिल्मों में अभिनेता भरत कपूर ने अपने अभिनय से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने अमिताभ बच्चन धर्मेंद्र से लेकर नए हीरो के साथ काम किया और अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलो में घर बनाया।उन्होंने हिंदुस्तान की कसम, सोने पे सुहागा, बलिदान के साथ-साथ कर्मा, क्रांति और त्रिदेव जैसी फिल्मों में अपने दमदार सपोर्टिंग रोल से पहचान बनाई। उनके दोस्त और अभिनेता अवतार गिल ने निधन की पुष्टि की। खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।