जालौन के इस विद्यालय में मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन बालिका इंटर कालेज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विशिष्ट श्रेणी प्राप्त करने वाली छात्राओं को विद्यालय परिवार एवं शिक्षिकाओं द्वारा सम्मानित किया गया।
हाईस्कूल में अस्सी प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 28 छात्राओं और इंटरमीडिएट में सत्तर प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 22 छात्राओं को मेडल, स्मृति चिन्ह और पुरस्कार देकर निरंतर प्रगति की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कालेज की प्रधानाचार्या डॉ. उमा वर्मा ने छात्राओं से मन लगाकर पढाई करने व जीवन की ऊंचाई को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने कहा कि सामान्यतः सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में बच्चों को इस तरह प्रोत्साहित करने वाले समारोह कम आयोजित किए जाते हैं। कहा कि समिति प्रत्येक छात्रा के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि धनाभाव के कारण पुस्तकें क्रय करने में असमर्थ छात्राओं की सहायता की जायेगी। प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य पवन कुमार अग्रवाल ने भी छात्राओं से आगामी परीक्षाओं के लिए भी मेहनत करने की अपील की। समारोह का संचालन डॉ. पदमा देवी नगायच ने किया। इस मौके पर प्रबंधक मधु सिंघल, रेखा रानी, प्रीतिमा उमराव, सोनम, मालविका श्रीवास्तव, अंजू गौतम, रंजना भारती, नरेंद्र सिंह राठौर, कुलदीप चतुर्वेदी, आशीष सोनी, साधना याज्ञिक, रेखा श्रीवास्तव, गौरव गुप्ता, मान्या शर्मा, अर्चना लाक्षाकार, नेहा साहू आदि रहे।