रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात स्लीपर बस और बालू से लदे ओवरलोड ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार करीब एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक यात्री की मौत हो गई।
बताया गया कि महोबा से दिल्ली जा रही स्लीपर बस किमी संख्या 229 पर यात्रियों को उतारने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर आगे खड़ी बस में जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से औरैया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायलों में से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।
जालौन में मिशन शक्ति टीम की वजह से बिखरने से बचा परिवार

जालौन : थाना कोतवाली जालौन में बंदना राठौर ने अपने पति भगवान सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया।
मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की। बातचीत के बाद पति ने भविष्य में सम्मानपूर्वक व्यवहार करने का आश्वासन दिया, जिस पर दोनों पक्षों ने लिखित समझौता कर लिया।
इस कार्रवाई में व0उ0नि0 संजय कुमार, उप निरीक्षक राम किशोर सिंह, महिला उप निरीक्षक मधु देवी एवं महिला आरक्षी कश्मीरा सागर शामिल रहीं ।






