जालौन गल्ला मंडी परिसर में पल्लेदार यूनियन ने मनाया मजदूर दिवस,, इस विषय पर हुई चर्चा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। जालौन के नवीन गल्ला मंडी परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) और पल्लेदार यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में मजदूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मजदूरों ने अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामबाबू कारीगर ने कहा कि मजदूर वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन आज भी उन्हें उनके श्रम के अनुरूप सम्मान और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए एकजुटता बेहद जरूरी है और संगठित होकर ही अपने अधिकारों को हासिल किया जा सकता है। कामरेड शिवबालक बाथम ने कहा कि मजदूरों को समय पर उचित मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और कार्यस्थल पर सुरक्षा सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि मजदूरों के हित में ठोस कदम उठाए जाएं, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके। फूलसिंह कुशवाहा ने कहा कि समाज में अधिकांशतः मजदूर वर्ग का शोषण किया जाता है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मजदूर एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार, रामबाबू प्रजापति, अरविंद कुशवाहा, रामजी बाथम, दीपू वर्मा, अशोक जाटव, चंद्र प्रकाश, रामकिशोर, जितेंद्र कुमार, खलील आदि मौजूद रहे।