धूमधाम से मनाया गया जालौन के श्रीवीर हनुमान बालाजी मंदिर का स्थापना दिवस

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर में श्री वीर हनुमान बालाजी मंदिर उरई मार्ग का 54 वा स्थापना दिवस पर धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया ।स्थापना दिवस के मौके पर विशेष पूजा अर्चना के भंडारे का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।
उरई मार्ग पर विश्नोई पैट्रोल पम्प पर स्थापित श्री वीर हनुमान बालाजी मंदिर प्रभू श्री हनुमान जी, भगवान शंकर माता पार्वती, पुत्र कार्तिकेय व गणेश जी के साथ नंदी, माता दुर्गा व संतोषी माता मूर्ति के रुप में विराजमान है। मंदिर के 54 स्थापना दिवस के मौके पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा अर्चना की गयी जिसमें श्री अखंड श्री रामचरित मानस का पाठ, श्री हनुमान चालीसा, दुर्गा चालीसा व शिव चालीसा का पाठ हुआ। इसके साथ ही हवन पूजन किया है। स्थापना दिवस के मौके पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा भगवान के विग्रहों को नये आकर्षित करने वाले वस्त, आभूषण पहनाये गये थे। एक दिन पूर्व से शुरू हुए धार्मिक आयोजनों का समापन हवन के बाद आयोजित भंडारे के साथ हुआ। मंदिर के संस्थापक परिवार के द्वारा भंडारे में बड़ी संख्या में नगर के लोगों ने भंडारा ग्रहण किया। इस मौके पर पुजारी कमलेश महाराज, राजकुमार विश्नोई, अनुरूद्ध, राजा, रत्नेश, लालजी, आशू, पवन अग्रवाल, अरविंद श्रीवास्तव, ऊषा गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे ।