अतिक्रमण के कारण जाम के झाम से जूझ रहे जालौन के लोग,,फिर उठी ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर के चारो ओर अतिक्रमण फैले रहने से लोग जाम के झाम से जूझ रहे है इसको हटाये जाने के लिये लगातार शिकायते की जाती रही है इसके बाबजूद नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने मे सिर्फ औपचारिकता कर इति श्री कर मामले को ठंठे बस्ते मे डाल दिया जाता है नतीजा कि नगर बासी जाम के झाम मे जूझने को मजबूर है। सभासद अन्नू शर्मा, शीला देवी, इकरार राइन, रमाकांत प्रजापति, जयकरन दोहरे, शैलेन्द्र दोहरे, द्वारा एक बार पहले भी अतिक्रमण को हटाये जाने की मांग की थी जिसपर मात्र औपचारिकता के तहत कार्यवाही कर अतिक्रमण को जस के तस छोड दिया जाता है फिर एक बार सभासद अतिक्रमण को लेकर मैदान मे कूदे है तो वही नगर बासी भी अतिक्रमण को लेकर क ई शिकायतें कर चुके है, सभासदो ने बताया कि देवनगर चौराहे से फुटकर सब्जी मंडी होते हुये नत्थू चौराहे, बस स्टैड से झंडा चौराहा होते हुये छोटी माता मंदिर, कोतवाली रोड से काँजी हाउस तथा झंडा चौराहे से छत्रसाल रोड चारो तरफ अतिक्रमण फैला है, तो वही शैलेस रुसिया ने शिकायती पत्र देते हुये बताया कि बैठेगंज बाजार, सब्जी मंडी, पानी की टंकी एवं झंडा चौराहा क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण और जाम की समस्या से लोग बेहाल है। लगातार शिकायतों के बावजूद भी आज तक समस्या का समाधान नही हो सका। सभी ने इस बिकराल समस्या के निस्तारण के लिये उप जिलाधिकारी के दरबार मे गुहार लगाते हुये जाम के झाम से निजात दिलाये जाने की अपील की। सड़क पर ठेला और रेहड़ी संचालकों द्वारा बीच मार्ग में दुकानें लगाए जाने से रास्ते संकरे हो गए हैं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से झंडा चौराहा पर हालात बेहद खराब हैं, जहां से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
उन्होंने बताया कि कई बार जाम इतना गंभीर हो जाता है कि पैदल निकलना भी कठिन हो जाता है, वहीं आपातकालीन सेवाएं जैसे एम्बुलेंस भी समय पर नहीं पहुंच पाती हैं। इससे आम जनता, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आरोप है कि स्थानीय थाना और ट्रैफिक पुलिस द्वारा इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं और समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल रूप लेती जा रही है।
क्षेत्रवासियों ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, झंडा चौराहा पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ की जाए, ठेला-रेहड़ी संचालकों के लिए अलग स्थान निर्धारित किया जाए तथा संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ ही जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

छिरिया चौकी के पास आये दिन होते हादसे,एसडीएम को भेजा शिकायती पत्र


Jalaun news today । जालौन के छिरिया चौकी के पास सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण के चलते आए दिन हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही में काफी वृद्धि हो गई है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
इसी समस्या को लेकर अधिवक्ता भगवानदास तिवारी ने उपजिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर सड़क से अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सड़क के किनारे अवैध रूप से किए गए कब्जों के कारण मार्ग संकरा हो गया है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।