जालौन के इस गांव में नाला सफाई और टूटी पुलिया की मरम्मत की मांग,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के ग्राम गुलाबपुरा में नाला सफाई और टूटी पुलियों की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम गुलाबपुरा निवासी हिम्मतराम, भारत आदि ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उनके गांव के मौजा में खेतों के बरसाती पानी के निकास के लिए ग्राम गुलाबपुरा से होते हुए मौजा गनुपुरा से छिरिया सलेमपुर के बीच से होकर नाला छिरिया सलेमपुर नाले में गिरता है। इस नाले में काफी समय से बेसरम के पौधे खड़े है। जिससे पानी का बहाव बाधित है। इस नाले पर लालसिंह, बहादुर व धन सिंह के खेत के पास पुलिया भी बनी हैं। तीनों पुलियों में पाइप लगे है। जो समय के साथ टूट चुके हैं ऐसे में इन पुलियों से होकर आवागमन भी बाधित है। वर्ष 2025 में श्किायत करने पर कुछ दूरी तक नाले की सफाई कराई गई थी, पूरा नाला साफ नहीं किया गया था। जिससे स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने पूरे नाले की सफाई कराने, बेशरम को उखाड़ने एवं टूटी पुलियों की मरम्मत कराने की मांग एसडीएम से की है।