रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में रंजिश के चलते गांव के ही युवक ने महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी सुमन देवी ने पुलिस को बताया कि उनके गांव का ही मंतोष कुमार उसके परिवार से रंजिश मानता है। रंजिश के चलते अक्सर गाली, गलौज और विवाद करता रहता है। परिजनों ने कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन सुनने को तैयार नहीं है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गुरूवार की सुबह मंतोष उसके घर के बाहर खड़े होकर गाली, गलौज कर रहा था। जब उसने बाहर आकर मना किया तो उसने पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।
मुहल्ले के लोगों से झगड़ रहे युवक पर पुलिस ने की कार्यवाही
जालौन। मोहल्ले के लोगों के साथ विवाद व झगड़ा कर रहे युवक के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशियाना निवासी सूर्यांश कुमार गुरूवार की सुबह मोहल्ले में खड़ा होकर आने जाने वाले लोगों के साथ विवाद और झगड़ा कर रहाा था। जब मोहल्ले के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की तो वह उनसे भी झगड़ा करने लगा। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।






