जालौन के इस गांव में उचित दर दुकान आवंटन मामला, एसडीएम ने बीडीओ से मांगा तीन बिंदुओं पर जवाब

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र के जगनेवा गांव की उचित दर की दुकान के चयन को लेकर बार-बार तिथियां बदलने का एसडीएम ने संज्ञान लिया है। लगभग आधा सैंकड़ा ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सोमवार को तहसील आकर एसडीएम से भी की थी। एसडीम ने इस प्रकरण में बीडीओ से तीन बिंदुओं पर जबाव मांगा है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम जगनेवा में उचित दर की दुकान लगभग एक साल से निरस्त चल रही है। ग्रामीणों को राशन का सामान लेने के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ता है। गांव में उचित दर विक्रेता का चयन खुली बैठक के माध्यम से होना है। इसके लिए बीडीओ द्वारा पहले 10 फरवरी फिर 27 मार्च और अभी 11 मई की तिथियां घोषित की गई थी। लेकिन हर बार किसी न किसी कारण से बैठक स्थगित हो जाती है। 11 मई की बैठक स्थगित होने पर ग्रामीण सोमवार को तहसील परिसर पहुंच गए थे और उन्होंने एसडीएम को मामले की जानकारी दी। एसडीएम ने 14 मई को खुली बैठक में उचित दर विक्रेता का चयन होने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया था। वहीं इस मामले में एसडीएम रिंकू सिंह राही ने सख्ती अपनाते हुए बीडीओ को पत्र भेजकर तीन बिंदुओं पर जबाव मांगा है। जिसमें पहले बिंदु पर ग्राम पंचायत अधिकारी जगनेवा के 10 मई से चिकित्सकीय अवकाश पर होने के बाद भी बैइक स्थगित किए जाने वाले सूचना पत्र पर उनके हस्ताक्षर होने पर स्पष्टीकरण मांगा है। दूसरे बिंदु में यह जबाव मांगा गया है कि जब 11 मई को बैठक बीडीओ द्वारा नियत की गई थी तो उसे ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा कैसे स्थगित कर दिया गया। तीसरे बिंदु में ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा बार-बार बैठक स्थगित किए जाने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसडीएम ने तीनों बिंदुओं पर तीन दिवस में जबाव दिए जाने के निर्देश बीडीओ को दिए है।