बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन कोतवाली क्षेत्र के सहाब मोड़ पर सोमवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। एम्बुलेंस से उसे सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मींगनी निवासी बृजेंद्र सिंह (22) पुत्र मुनेश सिंह अपने साथी लल्लू के साथ सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे जालौन में अपनी बुआ के यहां बाइक से आ रहा था। जब वह बाइक लेकर सहाव मोड़ के पास स्थित टेढ़ी पुलिया के नजदीक पहुंचा। तभी सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना यूपी 112 को दी। पुलिस ने युवक को एम्बुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बृजेंद्र को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लल्लू को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च संस्थान रेफर किया गया। सूचना पर परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।