जालौन क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलटा टैम्पो, दो घायल

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में फ्रिज लादकर आ रहा टेंपो अनियंत्रित होकर छिरिया सलेमपुर के पास पलट गया। हादसे में टेंपो सवार दो लोग घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम रौरा निवासी जसराम कुशवाहा शुक्रवार की दोपहर एक फ्रिज टेंपो में लादकर रौरा से जालौन ला रहे थे। टेंपो बृजकिशोर चला रहा था। जब दोनों लोग टेंपो से छिरिया सलेमपुर के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नजदीक पहुंचे तभी अचानक टेंपो अनियंत्रित हो गया। चालक टेंपो को संभाल नहीं पाया और टेंपो बेकाबू होकर सड़क किनारे ही पलट गया। टेंपो में सवार जसराम और बृजकिशोर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को टेंपो से बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

दुकानदार को रोककर पिटाई ,जांच में जुटी पुलिस

जालौन। दुकानदार ने रास्ते में रोककर एक व्यक्ति की पिटाई कर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लहरउवा निवासी राजवीर ने पुलिस को बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नजदीक ही उनका गांव है। जिसके चलते वह एक्सप्रेस वे के नजदीक दुकानों पर कुछ खाने पीने के लिए चले जाते हैं। आरोप लगाया कि गुरूवार की रात वह एक्सप्रेस वे नजदीक दुकानों पर जा रहे थे। तभी वहां माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम डिकौली निवासी दुकानदार बृजेश ने उसे रास्ते में रोककर उसके साथ गाली, गलौज शुरू कर दी। जब उसने गाली देने से रोका तो उसने पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग बचाने के लिए आए तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।